देशविदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी? होर्मुज स्ट्रेट के पास US एयरफोर्स की बढ़ी हलचल

ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच बड़े सैन्य ऑपरेशन की आशंका बढ़ती दिख रही है। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियां बढ़ने की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में अमेरिकी टोही विमान ईरान के क्यूशम और हेंगाम द्वीपों के ऊपर देखे गए। इसके अलावा ईरान के करमानशाह प्रांत के ऊपर भी उड़ानें दर्ज की गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक 12 अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान भी क्षेत्र में भेजे गए हैं। इन गतिविधियों को संभावित तनाव बढ़ने का संकेत माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए अपने भाषण में ईरान को पूरी तरह खत्म (Annihilation) करने की धमकी दी थी।

होर्मुज के पास अमेरिकी विमानों की हलचल

आरआईए नोवोस्ती की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अमेरिकी वायुसेना की गतिविधि सामान्य से ज्यादा रही है। अमेरिकी टोही विमानों की गतिविधि क्यूशम और हेंगाम द्वीपों के आसपास दर्ज होने की बात कही गई है। इसके अलावा करमानशाह प्रांत के ऊपर भी अमेरिकी विमानों की उड़ान की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा फ्लाइटट्रैकर (Flightradar) के अनुसार, अमेरिका एक बार फिर मध्य पूर्व (Middle East) की ओर बड़ी संख्या में रणनीतिक टैंकरों और C-17 सैन्य परिवहन विमानों को भेज रहा है। इससे एक नया अमेरिकी एयर ब्रिज बनता दिखाई दे रहा है, जिसके तहत कई विमानों को इजराइल में उतरते हुए ट्रैक किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button