तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर “आनंदम” का विदिशा में हुआ भव्य शुभारंभ

नमस्कार, मारुति वाणी न्यूज चैनल में आपका स्वागत है। ओशो मित्रमंडल, विदिशा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ध्यान एवं साधना शिविर “आनंदम – आनंद का महासागर: एक मुलाकात स्वयं से” का भव्य शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को कामधेनु मंगल वाटिका, स्वामी विवेकानंद चौराहा (ईदगाह) में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि आलोक (गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर एवं शिविर संचालक), मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, स्वामी पंकज आर्य (साक्षी) तथा मां द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर लायन अरुण कुमार सोनी ने जीवन में ध्यान के महत्व को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। शिविर संचालक महर्षि आलोक ने ध्यान साधना पर गहन प्रकाश डालते हुए उपस्थित साधकों को अगले तीन दिनों तक चलने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।
शिविर के पहले दिन प्रातःकालीन सत्र में डॉ. श्याम सिंह द्वारा योग एवं प्राणायाम की विशेष कक्षा ली गई, जिसमें साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह तीन दिवसीय आवासीय शिविर 25 से 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें चिंता, तनाव और डिप्रेशन से मुक्ति, शांति एवं ‘परमात्मा ॐकार’ के अनुभव से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी बालराम पंथी, स्वामी रामचरण आर्य, स्वामी रामस्वरूप आर्य और स्वामी सुभाष चावला सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए मारुति वाणी चैनल न्यूज़
