खबरमध्य प्रदेश

पूर्व आई ए एस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या करने वाले को फांसी की सजा दी जाए – नौकर या बाई रखने के पूर्व उसकी सूचना पुलिस को दी जाए

सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ओ पी सोनी एस सी त्रिपाठी ने पूर्व आई ए एस अधिकारी राकेश अग्रवाल जी की गला रेतकर हत्या करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि पूर्व आई ए एस अधिकारी राकेश अग्रवाल बहुत ही सहज एवं सरल मधुर स्वभाव के व्यवहार कुशल आई ए एस अधिकारी थे वो सभी के साथ समान व्यवहार निष्पक्ष कार्य करते थे इन्होंने आपूर्ति निगम के अलावा अनेक शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं में सफलता पूर्वक कार्य किया छोटे बड़े कर्मचारी
अधिकारी के साथ समान व्यवहार करते थे नेताओं ने बताया कि आए दिन इस प्रकार की घटना होती रहती है न तो प्रशासन जगता है और न ही जनता जागती है
जिसकी वजह से ऐसी घटना हो जाती है इसके लिए प्रशासन एवं जनता को जागरूक होना अत्यावश्यक है किसी भी अंजान व्यक्ति या महिला काम वाली बाई को नौकर रखने के पूर्व पुलिस को सूचना सत्यापन के लिए
अनिवार्य रुप से देना चाहिय इसके लिए प्रशासन एवं जनता को जागरूक होना पड़ेगा

अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने मुख्य मंत्री महोदय एवं प्रशासन अनुरोध किया है कि पूर्व आई ए एस अधिकारी राकेश अग्रवाल के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए
साथ ही किसी भी प्रकार के नौकर या काम वाली बाई रखने के पूर्व उसकी सूचना पुलिस को अनिवार्य रुप से दी जाए जिसके लिए प्रशासन एवं जनता को जागरूक होना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button