खबरमध्य प्रदेश

मंत्री सारंग ने वार्ड 39 में किया पार्क का भूमि-पूजन

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 स्थित नवीन नगर में नवीन पार्क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्क के निर्माण से स्थानीय रहवासियों एवं आसपास के नागरिकों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नवीन नगर में पार्क के निर्माण से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेला विधनासभा में सुविधाओं के विस्तार के साथ सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button