अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

​गुरुदेव के 100वें वर्ष पर संकल्प समीक्षा गोष्ठी प्रज्ञा पीठ स्वर्णकार कॉलोनी विदिशा में हुई आयोजित

​माताजी भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष मनाया

विदिशा/ ​वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन शताब्दी वर्ष तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने के त्रिवेणी संगम के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार जिला विदिशा द्वारा संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रादेशिक अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह गोष्ठी गायत्री प्रज्ञा पीठ, विदिशा में प्रातः 10 बजे से आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न तहसीलों के समन्वयक, जिला मंडलों के संयोजक, प्रज्ञा मंडलों के प्रमुख, ट्रस्टीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम का शुभारंभ देव मंच पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया और गुरु वंदना के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला समन्वयक संगठन मुकेश तिवारी ने दिया। मंचासीन पदाधिकारी ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ता गणों एवं पदाधिकारी को मोटिवेट किया। बहुत ही सरल सहज शब्दों में अहंकार से दूर रहते हुए कार्य करने की बात कही तथा इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आवाहन किया।
​गोष्ठी में भोपाल उपजोन के समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी, सह समन्वयक सुरेश श्रीवास्तव, उपजोन सह समन्वयक एवं जिला प्रभारी डॉ. वी.वी. गुप्ता, सह प्रभारी वीरेश्वर, प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव, शक्तिपीठ सह समन्वयक एवं जिला ट्रस्टी एस.एस. भदौरिया, जिला ट्रस्टी शश्रीराम कटियार, आर.के. गुप्ता सहित जिला एवं तहसील स्तर के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश अभिलाषी की भी विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button