खेल

वनडे विश्व कप 2027: किस टीम के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत? देखें टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम

वनडे विश्व कप 2027 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। पिछले बार की उपविजेता भारतीय टीम इस बार खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। भारत विजेता बनने का प्रबल दावेदार है। विश्व कप का आयोजन अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। अभी इस वैश्विक टूर्नामेंट को होने में समय है, लेकिन आईसीसी ने एक साल पहले ही इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप में भारत का पूरा शेड्यूल…

12 वेन्यू पर होने हैं मैच
2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। यह प्रतिष्ठित 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी कर रहा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने आठवें पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी। दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी के लिए चुना गया था।
किस देश के कितने वेन्यू
दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया का एक शहर अगले साल होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों देशों के किन स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2027 के मैच होंगे…

दक्षिण अफ्रीका के इन स्टेडियम में होंगे मैच

  • वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग),
  • सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने),
  • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन),
  • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन),
  • सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा),
  • मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन),
  • बोलैंड पार्क (पार्ल)
  • बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे के तीन शहर करेंगे मेजबानी

  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
  • फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

नए प्रारूप में होगा टूर्नामेंट
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है। सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी जिसमें रैंकिंग में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में आमने-सामने होंगी। इसमें विजेता टीम अगले चरण में पहुंचेगी। इसके बाद 12 टीमों के बीच 30 मैच का ग्रुप चरण होगा।भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में
विश्व कप में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप ए में शामिल है। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम को जगह मिली है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। वहीं ग्रुप बी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालिफायर-बी की टीम होगी।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत
भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 अक्तूबर को जोहानिसबर्ग में होगा। फिर भारतीय टीम 14 अक्तूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्तूबर को क्वालिफायर-ए टीम और ग्रुप चरण के अंतिम मैच में 24 अक्तूबर को सह मेजबान जिम्बाब्वे का सामना करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button