खेल

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के तीरंदाजी रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली सुश्री कुमकुम अनिल मोहोद को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री कुमकुम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों के सामर्थ्य और भारतीय तीरंदाजी की नई ऊंचाइयों का प्रेरणादायी उदाहरण है।

भारत की बेटी ने रचा, गोल्फ के मैदान पर स्वर्णिम इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाली प्रणवी शरथ उर्स को हार्दिक बधाई उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सुश्री प्रणवी के उत्कृष्ट खेल, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने भारतीय गोल्फ क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

 अमन का स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पहलवान श्री अमन श्रीवास्तव को दी बधाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दांव-पेंच और दमखम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है।

महिला टीम गोल्फ इवेंट सिल्वर पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स -2026 की महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला गोल्फ टीम के समर्पण, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प ने भारतवासियों का मान बढ़ाया है।

 नीरज चौहान को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स -2026 के रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री नीरज चौहान को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नीरज चौहान की यह उपलब्धि देश का गौरव बढ़ाने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button