खेल

भारत को चौथी सफलता, कीमो पॉल 44 रन बनाकर आउट; वेस्टइंडीज का स्कोर 270 के पार

कीमो पॉल 44 रन बनाकर आउट

भारत को चौथी सफलता गुरनूर बराड़ ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों कीमो पॉल को क्रीज कराया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप और मैथ्यू फोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।

09:58 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: शाई होप का शतक पूरा

शाई होप ने शतक पूरा कर लिया है। 38 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप 108 और कीमो पॉल 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

09:21 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: भारत को तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता नमन धीर ने दिलाई। उन्होंने केएल राहुल के हाथों शेरफेन रदरफोर्ड का कैच कराया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब शाई होप का साथ देने कीमो पॉल आए हैं।

08:35 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। आमिर जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब शाई होप का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।

08:15 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: आमिर जांगू का अर्धशतक

आमिर जांगू ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह शाई होप के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की नजर अब विकेट पर है।

08:02 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: होप का अर्धशतक

शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। होप और आमिर जांगू के बीच शानदार साझेदारी चल रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है।

IND vs WI Live Score: जांगू-होप की साझेदारी

आमिर जांगू और शाई होप के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। वेस्टइंडीज का स्कोर नौ ओवर में एक विकेट पर 73 रन हो गया है। भारत को अब विकेट की तलाश है।

07:05 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल के रूप में पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने कैंपबेल को बोल्ड किया जो सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।

06:57 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और जॉन कैंपबेल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

06:15 PM, 03-OCT-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी समाप्त

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे मैच में 352 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट जल्द गंवा दिए थे।

शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। रोहित हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ऋतुराज ने 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला ने शानदार शतक जड़ा। इस सीरीज में राहुल को पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। राहुल 87 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 30, अंशुल कंबोज ने 17 और नीतीश रेड्डी ने 9 रन बनाए। गुरनूर बरार 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स को तीन विकेट मिले, जबकि कीमो पॉल को दो और गुडाकेश मोती को एक विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button