अध्यात्ममध्य प्रदेश
शुक्र प्रदोष पर पांच प्रकार के इत्रों से हुआ बटेश्वर का अभिषेक

भोपाल| श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा आज शुक्र प्रदोष पर्व पर बाबा बटेश्वर का महा रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार किया गया|
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रदोष काल में शुक्र ग्रह की शांति एवं उनकी कृपा के लिए बाबा बटेश्वर का पांच प्रकार के इत्रों एवं विजया से रुद्राभिषेक कर विभिन्न प्रकार के फूल व रत्नों से श्रृंगार कर रात्रि 10 बजे महाआरती की गई|इस अवसर पर अभिषेक लाला मोनू राठौर प्रकाश मालवीय केशव फुलवानी आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे|



