खबरमध्य प्रदेश
मैहर में आयोजित ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल
सांसद सिंह, विधायक चतुर्वेदी एवं कलेक्टर मुखर्जी मौजूद रहे

भोपाल ,23 अक्टूबर। मैहर जिले में आयोजित ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



