रविशंकर नगर कम्युनिटी हॉल में पहली बार दस्तकारी हाट का शुभारम्भ
प्रदर्शनी में करवाचौथ और दिवाली के लिए हैंडलूम सिल्क साड़ियों का स्पेशल कलेक्शन

भोपाल 24 अक्टूबर 2026 ; दस्तकारी हाट, भारत की सबसे बड़ी हैंडलूम और सिल्क प्रदर्शनी, आपके शहर भोपाल में आपके पसंदीदा स्थान पर पहली बार आयोजित होने जा रही है। भारत के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के बुनकरों और विधवा महिलाओं की मदद के मकसद से शुरू की गई ‘दस्तकारी हाट’, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों परिवारों की आजीविका का लगातार मजबूत सहारा बनी हुई है। यह संस्था पूरे देश में इसी तरह के आयोजनों का संचालन करती है। बनारस के घाटों से लेकर बिहार के गांवों तक, बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक, असम के पहाड़ों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान तक ये बुनकर एक ही छत के नीचे 20 से भी अधिक किस्मों की सिल्क लेकर आ रहे हैं। बनारसी, कोसा, जामदानी, भागलपुरी, जयपुरी और असमिया सिल्क इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ 15 से अधिक राज्यों के लगभग 85 स्टॉल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और देश के सुदूर क्षेत्रों जैसे असम, मेघालय और तमिलनाडु से पारंपरिक शिल्पी और कारीगर हिस्सा ले रहे हैं। ऑर्गनाइज़र समीन ने बताया यह दस्तकारी हाट प्रदर्शनी के माध्यम से बुनकरों और शिल्पकारों की सहायता के हमारे संकल्प के तहत, इस आयोजन से होने वाली पूरी आय सीधे बुनकर परिवारों तक पहुंचाई जाती है। यह आयोजन रविशंकर नगर कम्युनिटी हॉल, चार इमली, भोपाल में 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक (केवल 6 दिनों के लिए), सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। भारतीय हथकरघा कला को सहेजने और उसे बढ़ावा देने के लिए इस प्रदर्शनी में ज़रूर पधारें। भारतीय बुनाई को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 60% तक की विशेष छूट दी जा रही है। हम उम्मीद करते हैं भोपाल के लोगों से विशेषकर महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वे प्रदर्शनी में आएं और अच्छे से अच्छे दामों में खरीददारी करें एवं इस प्रदर्शिनी का भरपूर आनंद उठायें और हमारे देश की विशाल विविधता का पता लगाएं।






