राजकुमार सर्राफ प्रिंस अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा ने कोर कमेटी की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की

विदिशा / अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा पंजी. क्र. 39014/2022 के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समाज के विस्तार और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन श्री राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ की सहमति एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी राष्ट्रीय महामंत्री अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रामस्वरूप सोनी, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी आष्टा, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष एड. श्री अमित सोनी एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट श्री विशाल सोनी की अनुशंसा पर श्री हरिमोहन सोनी कतरा, बरुआ सागर, जिला -झाँसी पूर्व जिला मंत्री, भाजपा, झाँसी महानगर को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसकी जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा दी गई। इस मनोनयन पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा परिवार ने श्री हरिमोहन सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महासभा को पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी सामाजिक सेवा की भावना और कार्यकुशलता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही, स्वर्णकार समाज को एकजुट करते हुए महासभा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को संगठन से जोड़कर इसकी नींव को और अधिक मजबूत करेंगे।



