खबरमध्य प्रदेश

दीपावली के पूर्व दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की तत्काल घोषणा की जाए- कर्मचारियों में भारी असंतोष

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव गोपाल सिंह चौहान एवं सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी ने अभी तक प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि पिछली सरकार 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा करने में पीछे नहीं हटती थीं इस भीषण महंगाई में महंगाई भत्ता की घोषणा करने में विलंब करना उचित नहीं है नेताओं ने कहा कि महंगाई भत्ता की घोषणा अभी तक नहीं करने कि वजह से लाखों कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है साथ ही असंतोष बढ़ता ही जा रहा है
अत: अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि दीपावली के त्यौहार के
उपलक्ष्य दीपावली के पूर्व दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की तत्काल घोषणा की जाए ताकि कर्मचारी उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मना सके अनुरोध करने वालों में अरुण वर्मा अनिल बाजपेई गजेंद्र कोठारी संतोष मिश्रा हातिम अली अंसारी विजय गायकवाड़ महेश त्रिवेदी राजू अवस्थी ओ पो सोनी आर के खरे मंजू भोजवानी इग्निस फ्रांसिस रेखा बाजपेई आर पी साध्या पी एल शर्मा अनिल कुमार ब्यौहार श्यामसुंदर शर्मा सुरसरि पटेल आदि शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button