लक्ष्य सेन ने जीता हाइलो ओपन खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में 21-17, 21-10 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ ही लक्ष्य ने भारत को टूर्नामेंट में दूसरा खिताब दिलाया। इससे पहले पीवी सिंधू ने महिला एकल का खिताब जीता था।
शुरुआत से ही बनाया दबाव
दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने फाइनल में शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन लक्ष्य ने अहम मौकों पर धैर्य बनाए रखते हुए 21-17 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारतीय शटलर ने पूरी तरह दबदबा बनाया। लक्ष्य ने आक्रामक खेल और शानदार शॉट्स के दम पर क्रिस्टी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने महज 10 अंक गंवाकर दूसरा गेम 21-10 से जीत लिया और खिताब पर कब्जा जमा लिया।




