खेल

पीवी सिंधू ने जर्मनी में हायलो ओपन सुपर 500 का खिताब जीतकर सीजन की दूसरी ट्रॉफी अपने नाम

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक बार फिर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिंधू ने रविवार को जर्मनी में खेले गए हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनका दूसरा खिताब है। इस बड़ी सफलता के बाद सिंधू ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए देशवासियों का आभार जताया और अपनी सफलता का श्रेय हनुमान जी की कृपा को दिया।
31 इज द न्यू 21′, सिंधू ने सोशल मीडिया पर कही दिल की बात
खिताबी जीत के बाद पीवी सिंधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने जर्मन भाषा के शब्द ‘Danke schön’ (बहुत-बहुत धन्यवाद) के साथ अपने संदेश की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी उम्र को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा, ’31 इज द न्यू 21’।

सिंधू ने लिखा, ‘Danke schön, GERMANYYYYY!!!!!!! कहते हैं कि 31 नया 21 है। मैं इस बात से असहमत नहीं होने वाली। करियर के हर उतार-चढ़ाव में हनुमान जी की कृपा बनी रही। अभी भी लक्ष्य का पीछा जारी है और हमेशा रहेगा।’ अपने इस संदेश के जरिए सिंधू ने मुश्किल दौर और सफलताओं के बीच लगातार साथ देने के लिए हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button