खबरदेशविदेश

बेड पर खून के धब्बों से परेशान होटल मालिक, मेहमानों से वसूल रहे मोटा सफाई चार्ज

अच्छा होटल, साफ-सुथरा कमरा और आरामदायक बिस्तर… किसी भी शहर में घूमने जाने वाले शख्स की पहली पसंद यही होती है। लेकिन अमेरिका के मियामी में कुछ होटल मालिकों के लिए कमरों की सफाई और बिस्तरों को साफ रखना बड़ी चुनौती बन गया है। इसकी वजह है कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वाले पर्यटक, खासकर ब्राजीलियन बट लिफ्ट (BBL) कराने वाले मरीज। सर्जरी के बाद उनके शरीर से निकलने वाले खून और अन्य तरल पदार्थों के कारण चादरों, तकियों और गद्दों पर दाग लग रहे हैं। इससे परेशान होटल मालिकों ने अब अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट और सफाई शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का मियामी शहर प्लास्टिक सर्जरी कराने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने शरीर का आकार बदलवाने और खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराने पहुंचते हैं। इन्हीं प्रक्रियाओं में एक है ब्राजीलियन बट लिफ्ट यानी बीबीएल। इस सर्जरी में शरीर के दूसरे हिस्सों, जैसे पेट या जांघों से वसा निकालकर कूल्हों में इंजेक्ट की जाती है, जिससे उनका आकार और उभार बढ़ाया जा सके। हालांकि, सर्जरी के बाद मरीजों को तुरंत सामान्य दिनचर्या में लौटना आसान नहीं होता। उन्हें कई दिनों तक आराम और विशेष देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान घावों से खून और अन्य शारीरिक तरल पदार्थ निकलने की आशंका रहती है। मुश्किल तब बढ़ जाती है, जब मरीज सामान्य होटलों में ठहरते हैं। बिस्तर पर आराम करने के दौरान चादर, तकिए, कंबल और यहां तक कि गद्दे पर भी खून के दाग लग सकते हैं। होटल मालिकों के लिए इनकी सफाई और दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना महंगा पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button