अध्यात्मखबर

छठ पूजा से पहले प्रकट हुए साक्षात भगवान! छठ घाट की खुदाई में निकली कृष्णा की मूर्ति

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर देश भर में छठ घाटों की साफ-सफाई और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और छठ पूजा समितियों द्वारा घाटों, पोखरों और तालाबों के किनारों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार के कटिहार में छठ घाट में कुछ ऐसा मिला जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार  एक छठ घाट के निर्माण और विस्तार के लिए खुदाई चल रही थी तभी मजदूरों को भगवान कृष्ण की धातु की एक मूर्ति मिली। मूर्ति के हाथ में बांसुरी है और सिर पर मुकुट है। इस चमकती हुई मूर्ति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु इसे भगवान का साक्षात आगमन बता रहे हैं।
जिस जगह खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है, उसके ठीक पास एक सार्वजनिक शिव मंदिर भी है। ऐसे में भक्त इसे विशेष संयोग मान रहे हैं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सबसे पहले मूर्ति की जांच पुरातत्व विभाग से कराई जानी चाहिए. इससे पता चल सकेगा कि प्रतिमा कितनी पुरानी है।  भगवान कृष्ण की मूर्ति को सार्वजनिक शिव मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। भक्तों का कहना है कि   छठ पूजा के दौरान इस तरह मूर्ति के दर्शन होना सौभाग्य की बात है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button