मनोरंजन
शाहरुख खान: बादशाह के पास नहीं था अपना घर, दुबई में हुआ ‘मन्नत’ का जिक्र; बोले- अब बच्चे उड़ाते हैं मजाक

कभी अपना घर होना सुपरस्टार शाहरुख खान का सबसे बड़ा सपना हुआ करता था। आज मुंबई में उनके घर ‘मन्नत’ में एक सिनेमा हॉल और समुद्र का नजारा मौजूद है। दुबई में उनके नाम पर बने एक लग्जरी प्रोजेक्ट के लॉन्च के दौरान, शाहरुख ने अपने उस सफर को याद किया, जब उनके पास अपना कोई घर नहीं था।फिल्म निर्माता करण जौहर की तरफ से होस्ट किए गए इस इवेंट में शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं। उन्होंने दुबई के इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया है। बातचीत के दौरान शाहरुख के शुरुआती संघर्षों, ‘मन्नत’ के उनके लिए निजी मायने पर चर्चा हुई।



