खबरमध्य प्रदेश

68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में होगी राष्ट्रीय स्तर की नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता, प्रविष्टियाँ आमंत्रित

26 नवम्बर को उज्जैन में होगा आयोजन, विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

भोपाल। कालिदास संस्कृत अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा सुप्रतिष्ठित 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह – 2026 के अंतर्गत 26 नवम्बर, 2026 को अखिल भारतीय नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागी दल अपनी नृत्य नाटिका प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और संस्कृति की विविध रंगों को मंच पर साकार कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक दलों के लिए आवश्यक नियमावली कालिदास संस्कृत अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 20 नवम्बर, 2026 को शाम 5 बजे तक अकादमी के ई-मेल kalidasaakademi@gmail.com पर भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें अकादमी द्वारा जारी नियमावली में उपलब्ध हैं। प्रतियोगिता के निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
—————
आपसे निवेदन है कि इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

निदेशक
कालिदास संस्कृत अकादमी
उज्जैन (मध्यप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button