7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए 19 नवम्बर को दिल्ली चलो
राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवंई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र के उप प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव ओ पी सोनी ने अभी तक पेंशन वृद्धि नहीं करने का विरोध करते हुए बताया कि ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के नेतृत्व में विगत लगभग 10 वर्षों से रुपए 7500+ डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए संघर्ष कर रही है मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय द्वारा दो बार तथा केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय एवं वित्त मंत्री महोदय द्वारा वर्षों से कई बार मौखिक एवं लिखित में आश्वाशन दिया गया कि में वृद्धि की जाएगी किंतु आज तक पेंशन वृद्धि में वृद्धि नहीं की है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 नवम्बर को दिल्ली में होने वाली सी बी टी की 240 वीं बैठक में ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए न्यूनतम 3000+डी ए तथा मेडिकल सुविधा की घोषणा करने का रही है जबकि सरकार द्वारा राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मांग अनुसार रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने का आश्वासन दिया गया था राष्ट्रीय संघर्ष समिति सी बी टी के 3000+डी ए तथा मेडिकल सुविधा के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग करती है जिसके समर्थन में 19 नवम्बर 2026 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मुख्यालय के सामने किदवई नगर पूर्वी नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे अत: राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के उप प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव ओ पी सोनी ने ईपीएस 95 पैशनर से अनुरोध किया है कि अपनी पेंशन वृद्धि मागो के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंच कर पैंशन वृद्धि का समर्थन करें नेताओं ने कहा कि सभी ईपीएस 95 पैशनर अपनी भावनाओ का प्रदर्शन मीटिंग मे कर शीघ्र पैंशन वृद्धि की आवाज बुलन्द करेगे।अब आर पार की लड़ाई के लिए अधिक से अधिक संख्याबल मे उपस्थित होकर ठोस निर्णय (आदेश) निर्णय लेना होगा केन्द्र सरकार ईपीएफओ, श्रम मंत्रालय शान्तिपूर्ण आन्दोलन की परवाह नही कर रही है सरकार कैबिनेट से पारित कर स्पष्ट आदेश करे पैंशन हमारा हक है, लेके रहेगे। हम अपना अधिकार मागते, नही किसी से भीक मागते।जो पैंशनर का काम करेगा वही देश पर राज्य करेगा।

