रासेयो एवं दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्व बंधन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मिश्रा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. एस. नरवरिया एवं डॉ. आर. पी. शाक्य, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक भावसार, डॉ. अजय गोस, डॉ. आनंदीलाल कुर्मी, डॉ. शारदा गर्ग, श्री कुलदीप मरावी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन दर्शन एवं इतिहास के बारे में अवगत कराया सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन रासेयो स्वयंसेवक यशस्वी शाक्य ने किया, वहीं वरिष्ठ स्वयंसेवक इरफान अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी मोहम्मद दानिश खान, राकेश पंडित, स्टेट कैंपर शशांक मालवीय सहित अर्पित, साद, तनु, प्रिंस, वेदिका एवं अन्य रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



