मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ विधायक और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रोफेसर्स कॉलोनी निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचकर मंगल कामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री खंडेलवाल ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



