खबरमध्य प्रदेश

भोपाल में स्थानांतरण आदेश के पालन पर सवाल! कृष्ण कुमार पंथी ने नवीन पदस्थापना पर क्यों नहीं किया कार्यभार ग्रहण? उच्चस्तरीय जांच की मांग

भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भोपाल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री कृष्ण कुमार पंथी के स्थानांतरण एवं कार्यभार ग्रहण नहीं करने का मामला चर्चा में है।

प्राप्त शासकीय दस्तावेजों के अनुसार, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, भोपाल संभाग द्वारा 18 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण कुमार पंथी का स्थानांतरण शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल में किया गया था।

इसके बावजूद 3 अक्टूबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्य आवंटन आदेश में उनका नाम शामिल किया गया। वहीं, विद्यालय की प्राचार्य द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक 1769 में स्पष्ट किया गया कि संबंधित कर्मचारी ने अब तक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी कार्यभार ग्रहण क्यों नहीं किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नया कार्य आवंटित करने का प्रशासनिक आधार क्या था?

सामाजिक कार्यकर्ता एवं RTI कार्यकर्ता नौशाद अली ने लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश एवं संयुक्त संचालक, भोपाल संभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित दस्तावेजों की जांच करने तथा यदि कोई अनियमितता प्रमाणित हो तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि शासकीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस मामले में विभाग को तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट कर जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button