खबरमध्य प्रदेश

पंचाक्षर संगीत समारोह 22 नवम्‍बर को, देश के सुविख्‍यात संगीतज्ञों की सजेंगी सभाएं

भोपाल। मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा पंचाक्षर वीरेश्‍वर पुण्‍याश्रम, भोपाल के सहयोग से एक दिवसीय पंचाक्षर संगीत समारोह का आयोजन 22 नवम्‍बर, 2026 को मध्‍यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय स्थित सभागार में होगा। संचालक, संस्‍कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि यह सुप्रतिष्ठित समारोह संगीत की दो लब्‍धप्रतिष्ठित हस्तियों पं. पुट्टराज गवई एवं पं. सिद्धराम स्‍वामी कोरवार को समर्पित होगा। कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा, श्रोताओं का प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा।

संचालक, संस्कृति ने आगे बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रसार के साथ ही नवाचारों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही कला, साहित्य, संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में मूर्धन्य कलाकारों के अतुलनीय योगदान और अविस्मरणीय अवदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से सांस्‍कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उनकी साधना, सृजनशीलता और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

इसी क्रम में आयोजित पंचाक्षर संगीत समारोह में सर्वप्रथम गुरु प्रार्थना होगी, जिसे पंचाक्षर वीरेश्‍वर पुण्‍याश्रम के शिष्‍यों द्वारा प्रस्‍तुत किया जाएगा। इसके बाद सुविख्‍यात गायक श्री नानु गुर्जर एवं साथी, मुम्‍बई का गायन होगा। अंत में ग्‍वालियर एवं किराना घराना के वरिष्‍ठ एवं सुविख्‍यात गायक पंडित विनायक तोरवी, बैंगलोर के शास्‍त्रीय गायन की सभा सजेगी।
——————
आपसे अनुरोध है कि उक्‍त समाचार को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्‍ट करें।

संचालक, संस्‍कृति संचालनालय
1, शिवाजी नगर (रेडक्रास अस्‍पताल के पीछे), भोपाल (म.प्र.)
462016
फोन : 0755-2770598, 2770597
वेबसाइट : www.culturemp.in
ई-मेल : director-culture@mp.gov.in

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button