खबरमध्य प्रदेश

फेफड़े को खराब कर रहा प्रदूषण, संक्रमण और कबूतर – डॉक्टर तपस्वी कृष्णा 

भोपाल के अनामय चेस्ट हास्पिटल में लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू

आज के दौर में बढ़ रहे प्रदूषण, स्मोकिंग, वायरल संक्रमण निमोनिया, स्वाइन फ्लू, टीबी और अस्थमा की वजह से फेफड़े के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। फेफड़ों के 80 प्रतिशत तक खराब होने पर ट्रांसप्लांट यानी प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है। यह बात हैदराबाद स्थित यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर तपस्वी कृष्णा ने भोपाल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। डॉक्टर तपस्वी कृष्णा ने कहा कि समय रहते उपचार करने पर मरीज के ठीक होने और दीर्घायु जीवन की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर तपस्वी कृष्णा  कट्टरागड्डा अब भोपाल के अनामय चेस्ट हॉस्पिटल में भी मरीज को ओपीडी की सुविधा प्रदान करेंगी। डॉक्टर तपस्वी कृष्णा 120 लंग्स का ट्रांसप्लांट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्मोकिंग ,प्रदूषण, निमोनिया, स्वाइन फ्लू ,टीवी और अस्थमा के अलावा कबूतर के पंख में मौजूद बैक्टीरिया फेफड़े को खराब करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को सांस फूलना और खांसी  जैसी समस्याएं हैं तो नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। एक सवाल के जवाब में डॉक्टर तपस्वी कृष्णा ने कहा कि जब मरीज ऑक्सीजन में अटका होता है और 20 प्रतिशत लंग्स  काम कर रहा है तभी प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है फेफड़ों को संक्रमण से बचाने के लिए वर्ष  में एक बार फ्लू का वैक्सीनेशन अवश्य कराना चाहिए।

इस अवसर पर यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के सर्किल इंचार्ज आनंद राठौर ने बताया कि मध्य भारत व विशेषकर भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में मरीजों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स अनामय चेस्ट हॉस्पिटल एम्स रोड भोपाल में ओपीडी सेवाएं संचालित कर रहा है। इससे मरीजों को जांच और विशेषज्ञ की राय लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button