अध्यात्ममध्य प्रदेश

विधोदय तीर्थ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब 22 को पिच्छिका परिवर्तन धर्मनाथ जिनालय पलासी में 25 से 30 नवंबर तक पंच कल्याणक महोत्सव

भोपाल विधोदय तीर्थ रानी कमलापति में आचार्य समय सागर महराज सहित 20 संतों के मंगल चातुर्मास समापन पर भक्तों की श्रद्धा भक्ति आस्था उमड़ रही हे, प्रतिदिन दर्शन करने श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है, भगवान जिनेंद्र की आराधना के साथ प्रतिदिन की सामयिक प्रतिक्रमण आचार्य भक्ति आदि क्रियाओं के साथ विभिन्न शहरों के श्रद्धालु श्री फल भेट करने आ रहे हे, समिति प्रमुख मुख्य संयोजक मनोज बांगा स्वागत अध्यक्ष अखिलेंद्र जैन ने बताया आगामी 22 नवंबर को संयम का उपकरण पिच्छिका परिवर्तन का आयोजन होने जा रहा हे, जिसमें देश विदेश के श्रद्धालु शामिल होंगे, हजारों लोगों के सम्मिलित होने की संभावना के चलते तैयारियां शुरू हो गई हे, आचार्य श्री ने अपने आशीष वचन में कहा वस्तु का स्वभाव ही वास्तु का धर्म हे, धार्मिक क्रिया को करने के साथ सामाजिक सरोकार सहयोग की भावना और अहिंसा का पालन गो सेवा पर्यावरण की रक्षा धर्म क्रिया से ऊपर हे नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या कराने का सौभाग्य ट्रस्ट के उप मंत्री ऋषभ मनीष निमिषा नमिता आशीष प्रगति परिवार को प्राप्त हुआ, संतो के आशीर्वाद संतों की प्रेरणा से प्रभावित होकर अपनी संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए ऋषभ जैन के दामाद आशीष जैन ने कुवैत की अपनी सेवा को छोड़कर अपने देश में रहने का निश्चय किया,, इस अवसर पर परिवार के लोगों ने जिनालय के लिए दान घोषित कर व्रत और संकल्प भी लिए,, साथ ही सविता प्रेमचंद्र इंद्र वैशाली भी मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर 25 से 30 नवंबर तक श्री धर्म नाथ जिनालय पलासी जेल रोड करोंद में आचार्य समय सागर महाराज सा संघ सानिध्य में पंच कल्याणक महोत्सव होने जा रहा है,, सुनील जैनाविन अंशुल जैन प्रवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button