अध्यात्ममध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बाबा महाकाल एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की

उज्जैन, 20 नवम्बर 2026।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा कालभैरव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।



