खबरराजनीतिक

PM मोदी कल दिल्ली में ‘SCO सभ्यता संवाद मंच’ का करेंगे उद्घाटन, पाकिस्तानी मंत्री भी करेंगे शिरकत

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम यहां ऐतिहासिक पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, ”इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।” यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा एससीओ के ढांचे के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच स्थापित करने के प्रस्ताव पर आधारित है। बाद में एससीओ की बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था। एससीओ में भारत के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।

तीन दिन तक चलेगा एससीओ समिट
पीएमओ ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय इस मंच पर एससीओ देशों की ”साझा सभ्यतागत विरासत” पर विचार-विमर्श के लिए विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को पुराना किला में इस मंच का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में ‘सभ्यताओं का संवाद – सांस्कृतिक प्रस्तुति’ शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कथावाचन और वर्णन का अनूठा समावेश होगा।

‘वसुधैव कुटुम्बकम – विश्व एक परिवार है’ विषय पर आधारित यह प्रस्तुति भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करेगी। इस मंच पर भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली ‘अस्तित्व – हमारे अस्तित्व का सार’ शीर्षक से प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास की विस्तृत झलक प्रस्तुत की जाएगी। बयान के अनुसार 21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्वानजन, शिक्षाविद्, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button