माँ वैत्रवती घाट पर 20 नवम्बर को पांच दिवसीय वैत्रवती उत्सव का शुभारंभ; गणेश पूजन, ध्वजारोहण, चुनरी चढ़ावा, दुग्धाभिषेक व महाआरती होगी

विदिशा। पुण्य सलिला माँ वैत्रवती के पावन तट स्थित बड़ वाले घाट पर माँ वैत्रवती घाट सुधार सेवा समिति (विदिशा, म.प्र.) के तत्वावधान में वैत्रवती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो वर्ष 1996 से निरंतर संचालित ‘मिशन वैत्रवती’ और नमामि गंगे परियोजना से संबद्ध है तथा अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
समिति उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि उत्सव के अंतर्गत 20 नवम्बर 2026 दिन शुक्रवार अंतर्गत को प्रातः 9:30 बजे बड़वाला घाट मां वेदवती नदी विदिशा से श्री गणेश पूजन, सभी देवताओं का आह्वान, ध्वजारोहण, दुग्धाभिषेक, 151 हाथ की चुनरी चढ़ावा एवं श्रीफल भेंट के साथ महा आरती संपन्न होगी।
यह आयोजन मां वेत्रवती घाट सुधार सेवा समिति विदिशा के द्वारा संपन्न किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी— संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू, उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, भूरा भाई कुशवाह, महामंत्री गजेंद्र श्री रघुवंशी, मार्गदर्शक लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, अध्यक्ष महेश साहू (मिन्टू), कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाह तथा संयोजक प्रमोद शर्मा, संजय प्रजापति, मिथिलेश दांगी, निर्मल कौर ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और धर्म का पुण्य लाभ अर्जित करने का सविनय अनुरोध किया है।




