राष्ट्रीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुईं रेखा शर्मा
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं नवाचारों के लिए इंदौर में मिला राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल। Model Higher Secondary School, टी.टी. नगर, भोपाल की प्राचार्य रेखा शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं शैक्षणिक नवाचारों के लिए प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। EU Media द्वारा 19 नवंबर 2026 को इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित Education Excellence Conclave में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
लगभग 40 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव वाली रेखा शर्मा ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में मनोविज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना, आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं, करियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के लिए अनेक नवाचारपूर्ण गतिविधियां प्रारंभ की गईं। विशेष रूप से विद्यार्थियों की मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं को समझने और उन्हें उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
शर्मा को इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले वर्ष भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्राचार्य के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ था। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, दूरदर्शी सोच और निरंतर नवाचार की भावना ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम से प्रदान किया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान उनके दीर्घ शैक्षणिक अनुभव, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सार्थक प्रयासों का महत्वपूर्ण सम्मान है।





