राजनीतिक

भारत का कौशल ही उसकी ताकत था’, विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों पर PM मोदी ने साधा निशाना

 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में विदेशी आक्रांता आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट ‘कौशल’ पर की। मोदी ने यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में अखिल भारतीय व्यवसाय परीक्षा (एआईटीटी) 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर 52 शीर्ष प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि जब आक्रांता भारत आए तो ”हमारा देश स्‍वर्णिम युग को लेकर आकर्षण और ईर्ष्या का भी केन्द्र था।” उन्होंने कहा कि आक्रांता भारत में आए तो उन्‍होंने सबसे पहली चोट ‘कौशल’ पर की।

मोदी ने कहा, ”आप में बहुत से बच्चों ने इतिहास में पढ़ा होगा कि जब कोई चीज सबसे अच्‍छी बन जाती थी तब बनाने वाले के अंगूठे काट लिए जाते थे क्योंकि आतताइयों को पता था कि हुनर ही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है।” प्रधानमंत्री ने इतिहास की गाथाओं को दोहराते हुए कहा, ”ऐसा इसलिए था क्योंकि उनकी सोच थी कि भारत की शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए तो वह नजाकत वाले थे और तरीका बदला।”

मोदी ने कहा कि मैकाले ने देश के लोगों को ऐसी शिक्षा व्यवस्था दी कि कौशल आधारित व्यवस्था क्‍लर्क बनाने तक सीमित हो गई। उन्होंने कहा कि ”क्‍लर्क बनाने का कारोबार अंग्रेजों ने शुरू किया और भारत में कौशल को तबाह कर अपने यहां उद्योगों को आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button