राजनीतिक

खबरों के खिलाड़ी: चुनाव से पहले यूपी में मचा घमासान, विश्लेषकों ने बताया हर चर्चित सवाल का जवाब

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की सियासत में घमासान जारी है। राज्य में हर बयान, हर बदलाव का असर चुनाव पर पड़ता दिख रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई होने का भी चुनावी नतीजे पर असर पड़ने की बातें होने लगी हैं। वहीं, अखिलेश यादव की गोरखपुर की यात्रा हो या योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से ललकार हो या फिर मथुरा को लेकर आ रहे बयान हों सब चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सवालों पर बात हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।आजम खां के बाहर आने से विधानसभा चुनाव में कितना असर होगा?  विनोद अग्निहोत्री: आजम खां की रिहाई सपा के लिए एक राहत की खबर है। उनके आने से ओवैसी को काउंटर करने का एक चेहरा सपा को मिल गया है। आजम खां इतने वक्त तक जेल रहे तो उनके प्रति मुस्लिम समुदाय में एक सहानभूति बनी है। इसका फायदा सपा का मिल सकता है। लेकिन सपा और आजम खां को यह भी ध्यान रखना होगा कि वो इतना भी आक्रामक तरीके से भी न बोलें कि उसका फायदा भाजपा उठाए।

क्या अयोध्या के बाद अब मथुरा होगा भाजपा का चुनावी मुद्दा?

राकेश शुक्ल: कृष्ण जन्मभूमि का मसला भाजपा के एजेंडे में कभी भी नहीं रहा है। ये मामला विशुद्ध तौर पर योगी आदित्यनाथ का मामला है। पिछले साढ़े नौ साल में योगी आदित्यनाथ वहां 40 से ज्यादा बार गए हैं। हजारों करोड़ रुपये यहां के विकास के लिए दिए जा चुके हैं। तमाम सभाओं में योगी इसका जिक्र करते रहे हैं। कृष्ण जन्मभूमि के एजेंडे पर भाजपा के आने से यह साफ हो गया है कि भाजपा योगी आदित्यनाथ के मुद्दे पर लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button