
बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद शुरू हुई राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। अब नराइल जिले में अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों को निशाना बनाया गया है। बुधवार को नाराइल में BNP के दो नेताओं की हत्या कर दी गई, जिसके पीछे प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया गया है। गुरुवार तक हिंसा 18 जिलों में फैल गई। इस दौरान बसों, पुलिस स्टेशनों, पार्टी कार्यालयों, ग्रामीण बैंक शाखाओं के साथ-साथ नेताओं के घरों और अस्पतालों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। उपद्रवियों ने करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी और जमकर लूटपाट की। खास बात यह है कि हसीना के दिसंबर में देश लौटने के ऐलान के बाद से राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस थाने, पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर और सत्तारूढ़ BNP नेताओं के ठिकाने भी हिंसा की चपेट में आ चुके हैं।




