वेत्रवती महोत्सव के अंतर्गत ‘लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप’ की भव्य संगीत संध्या ‘ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना’ संपन्न

विदिशा। मां वेत्रवती घाट सुधार सेवा समिति विदिशा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वेत्रवती महोत्सव के अंतर्गत ‘लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा सुरमयी संगीत संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री दांगी ने नमामि गंगे से संबंधित घाट समिति के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष श्री सोनी ने महोत्सव की जानकारी देते हुए म्यूजिक ग्रुप के सदस्यों को मोटिवेट किया। इस कार्यक्रम की थीम ‘ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना’ रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रामराज सिंह दांगी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष एवं समिति उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू, समिति संयोजक प्रमोद शर्मा, समिति अध्यक्ष महेश साहू ‘मिंटू’ एवं राजेंद्र कुमार राजपूत विशेष रूप से मंचासीन पदाधिकारी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रदीप ‘पारस’ द्वारा प्रस्तुत मधुर भजन “जग में सुंदर हैं दो नाम” से हुआ। इसके पश्चात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदीप जैन पारस ने “मांझी नया ढूंढे किनारा”, सुशील शर्मा सरल ने “ओ रे ताल मिले नदी के जल में”, पूजा श्रीवास्तव ने “दिल के टुकड़े करके”, खुशी सक्सेना एवं प्रशंशा चतुर्वेदी ने “अभी ना जाओ छोड़कर”, डॉ. अशोक सक्सेना ने “दिल में हो तुम”, जगदीश ने “भोले ओ भोले”, मनोज शर्मा ने “अभी अलविदा मत कहो”, सौरभ पंथी ने “ये शमा शमा है यह प्यार का”, संजय चतुर्वेदी ने “सुहाना सफर और ये मौसम हंसी”, मधु पचौरी ने “यम्मा यम्मा” तथा रेणुका उपाध्याय कने युगल गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बीच-बीच में संजय श्रीवास्तव ने महाभारत के पात्रों की जीवंत मिमिक्री प्रस्तुत कर कार्यक्रम में नया रंग भरा, वहीं खुशी ने युगल गीत भी गाया।
संध्या का समापन सभी साथी गायकों द्वारा सामूहिक रूप से “ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना” गीत के गायन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जसवंत सिंह, अशोक प्रजापति एवं गजेंद्र रघुवंशी आदि ने अपना भरपूर सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप पारस और लायन अरुण कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से किया तथा अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त घाट सुधार सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू जी ने किया ।





