खबरखेलमध्य प्रदेश

70वी राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा का रंगारंग शुभारम्भ

70वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट 14बर्ष बालक/थ्रोबाल 19 बर्ष बालक,बालिका एवं मार्डन पेटाथलान 19 बर्ष बालक/बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ अंकुर खेल परिसर मंें किया गया उदघाटन के इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि महापौर श्रीमति मालती राय संचालक लोक शिक्षण  बलबंत वर्मा जी, पर्यवेक्षक  शेलेष शुक्ला जी एवं  अताउल्ला खान,संभागीय क्रीडा अधिकारी  शर्मीला बारिक,जिला कीडा अधिकारी  बबीता तोमर अलावा विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता दिनंाक 25 से 30 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जावेगी इस प्रतियेागिता में दस संभागो से खिलाडी भाग लेने उपस्थित हुये है। प्रतियेागिता लीग कम नाकआउट पद्वति से खेली जावेगी एवं सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाडी राष्ट्र स्तरीय प्रतियेागिता हेतु चयनित किये जावेगे।
प्रतियोगिता में स्वागत भाषण एवं प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये उपसंचालक  कनक प्रसाद ने विभिन्न संभाग से आये अधिकारियो एवं खिलाडियो को आश्वासन दिया कि उनकी सुविधाओ में कोई कमी नही रखी जावेगी तथा वाहन,भोजन,आवास की उत्तम व्यवस्था दी जावेगी। मुख्य अतिथी माननीय मालती राय ने खिलाडियो को उदबोधित करते हुये कहा कि नये भारत के खिलाडी हो आपको संधर्ष करना और जीतना दोनो ही भलिभांति आता है। उन्होने कहा कि इस बात का ध्यान रखे कि विजेता तो कोई एक ही होता है शेष खिलाडी निराश ना हो अपितु अगली जीत के लिए यहां से सीख कर जायेगे। संचालक लोक शिक्षण  वर्मा ने खिलाडियो के लिए सरकार द्वारा उठाये कदम एवं प्रोत्साहन के लिए पूरा सहयोग करने एवं खेल प्रतिभाओ को उचित मंच दिलाने हेतु सदैव प्रयासरत रहने हेतु कहा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button