खबरमध्य प्रदेश

रामस्वरूप सोनी सर्व स्वर्णकार महापंचायत के भोपाल जिला अध्यक्ष बनाए गए

विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संगठनों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल: सर्व स्वर्णकार महापंचायत के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री रामस्वरूप सोनी को भोपाल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महापंचायत के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय कैलाश सोनी (करेली), संयोजक दुर्गेश सोनी (रेहटी), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सोनी (इंडस टाउन), संरक्षक राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ सहित अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से की गई है।
रामस्वरूप सोनी की इस नियुक्ति से स्वर्णकार समाज में हर्ष की लहर है। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मध्यप्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
​इसके साथ ही अखिल भारतीय माहोर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच, स्वजातीय स्वर्णकार समाज, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संगठन म.प्र., मध्यप्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति, और स्वर्ण क्रांति मालवीय कल्याण समिति सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रादेशिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए श्री रामस्वरूप सोनी को बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भोपाल जिले में समाज और संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button