खबर

होटल में रुकते ही TV पर डाल दें तौलिया, पूर्व सैन्य अधिकारी ने बताई चौंकाने वाली वजह… ऐसे लीक हो सकता प्राइवेट वीडियो

होटल के कमरे में घुसते ही सबसे पहले टेलीविजन को तौलिये से क्यों ढकना चाहिए, इस पर पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल हन्नी बख्शी (सेवानिवृत्त) ने अहम सलाह दी है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि आप नहाने के बाद या रोज़मर्रा के काम करते हुए बाहर निकलते हैं, तो आपको नहीं पता कि कोई आपको देख रहा है या नहीं और कब किस चीज़ का गलत इस्तेमाल या blackmail हो जाए।

बता दें कि होटल का कमरा देखने में बिल्कुल निजी और सुरक्षित लगता है। आप दरवाज़ा बंद करते हैं, टीवी चलाते हैं और दिनभर की थकान के बाद आराम करते हैं। लेकिन एक बड़ी बात हम अक्सर भूल जाते हैं कि इस कमरे का इस्तेमाल आपसे पहले सैकड़ों अजनबी कर चुके हैं, और कुछ मिनटों के लिए भी कमरे में रहने वाला कोई शख्स पीछे कोई संदिग्ध चीज़ या डिवाइस छोड़ सकता है।

भारत में पुलिस ऐसे कई मामलों में आरोपियों को पकड़ चुकी है, जहां कपल के प्राइवेट वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए होटल के कमरों में हिडन कैमरा लगाए गए थे। वहीं विदेशों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां दरवाज़े के छेद से मेहमानों को चुपके से रिकॉर्ड किया गया। साइबर और सुरक्षा विशेषज्ञों की भी चेतावनी है कि कमरे में लगे Smart TV और दूसरे गैजेट्स का गलत इस्तेमाल हो सकता है। पूर्व खुफिया अधिकारियों, फ्लाइट अटेंडेंट और ट्रैवल सेफ्टी सलाहकारों का मानना है कि कुछ आसान एहतियात बड़े खतरे से बचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button