रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म

ट्रेडिंगचार्ट्स एक ऐसा चार्टिंग प्लेटफॉर्म है, जो भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए विजुअल डेटा (फीड्स), जानकारी व विश्लेषण (इंडिकेटर्स और रणनीतियां) और ट्रेड करने की सुविधा एक साथ लाता है।
• धन और रेज एआई बनाने वाली टीम ने इसे पूरी तरह इन-हाउस तैयार किया है। इसे धन के अपने ट्रेडिंग इंजन डेक्स्ट और रेज के अपने एआई को-पायलट फज एआई के साथ गहराई से जोड़ा गया है।
• ट्रेडिंगचार्ट्स मुफ्त है। इसमें 20 से ज्यादा चार्ट प्रकार, 200 से ज्यादा मुफ्त इंडिकेटर्स, 8 से ज्यादा लेआउट, सेकंड से लेकर दिनों तक के सभी टाइमफ्रेम और बार रीप्ले जैसी सुविधाओं के साथ अनलिमिटेड कस्टम इंडिकेटर्स और रणनीतियां मिलती हैं।
• भारतीय बाजारों के लिए बने इस प्लेटफॉर्म पर एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स का रियल-टाइम टिक-बाय-टिक डेटा स्ट्रीम होता है। यह ऑर्डर फ्लो, कॉरपोरेट एक्शन, मार्कर्स और रियल-टाइम स्कैन सिग्नल भी सीधे चार्ट पर दिखाता है।
मुंबई, 26 नवंबर 2026: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, धन की मूल कंपनी रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज ट्रेडिंगचार्ट्स को लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए सिरे से तैयार किया गया है। ट्रेडिंगचार्ट्स को पूरी तरह इन-हाउस डिजाइन और विकसित किया गया है। इसे धन के अपने ट्रेडिंग इंजन डेक्स्ट और रेज के अपने एआई सिस्टम के साथ गहराई से जोड़ा गया है।
ट्रेडिंगचार्ट्स का मकसद लाखों भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों तक बाजार के विश्लेषण और ट्रेडिंग के आधुनिक टूल्स पहुंचाना है। इसके लिए tradingcharts.co पर एक स्वतंत्र चार्टिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उन्नत चार्टिंग सुविधाएं मुफ्त दी जा रही हैं।
यह प्लेटफॉर्म 20 से ज्यादा प्रकार के चार्ट, 200 से ज्यादा मुफ्त इंडिकेटर्स, 8 से ज्यादा चार्ट लेआउट और सेकंड से लेकर दिनों तक के कई टाइमफ्रेम पेश करता है। बाजार के गहन विश्लेषण के लिए इसमें ऑर्डर फ्लो, वॉल्यूम कैंडल्स, वॉल्यूम प्रोफाइल, डेप्थ ऑफ मार्केट और बार रीप्ले जैसे टूल्स भी मौजूद हैं। किसी ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर ट्रेडिंगचार्ट्स बिना किसी अलग चार्टिंग सब्सक्रिप्शन के एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स के सक्रिय सेगमेंट्स का रियल-टाइम टिक-बाय-टिक मार्केट डेटा दिखाता है। यह ऑप्शंस ट्रेडर्स को स्कैल्पर, पावर स्कैल्पर और मार्केट डेप्थ जैसे फीचर्स के जरिए सीधे ट्रेड करने की सुविधा भी देता है।
धन इस प्लेटफॉर्म को अपने सिस्टम में शामिल करने वाला पहला ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म है, और रेज की योजना आने वाले समय में इसे दूसरी ब्रोकरेज कंपनियों और बाजार से जुड़े अन्य पक्षों तक भी पहुंचाने की है। ट्रेडिंगचार्ट्स अब रेज के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है और मुफ्त मिल रहा है। इनमें धन (ऐप और वेब), ऑप्शंस ट्रेडर (ऐप और वेब), डेक्स्ट टी3 ट्रेडिंग टर्मिनल, स्कैनएक्स और हाल ही में लॉन्च हुआ इन्वेस्टिंग ऐप “मिलियन्स” शामिल हैं।
रेज फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक और सीईओ प्रवीण जाधव ने कहा, “एक ट्रेडर के लिए सब कुछ चार्ट से ही शुरू होता है: आइडिया, एंट्री, पोजीशन, एग्जिट, यानी ट्रेडिंग का पूरा सफर चार्ट स्क्रीन पर ही चलता है। पिछले पांच वर्षों में धन ने चार्ट में कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो इंडस्ट्री में पहली बार आए। इनमें चार्ट से सीधे ट्रेडिंग, ड्रैग एंड ड्रॉप पोजीशन, स्कैल्पर्स, भारत के हिसाब से खास टाइम-फ्रेम, बार रीप्ले और कई दूसरे फीचर्स शामिल हैं, जो आज इंडस्ट्री के मानक बन चुके हैं। फिर भी कई बार हम ट्रेडर्स के सुझाव लागू नहीं कर पाते थे, क्योंकि वे समाधान थर्ड-पार्टी लाइब्रेरी पर बने थे, जिन पर हमारा नियंत्रण सीमित था।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास हमेशा से अपनी तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक रहा है, और अब ट्रेडिंगचार्ट्स के साथ हमारे पास अपना चार्टिंग समाधान भी है। भारत के पास अब एक ऐसा चार्टिंग प्लेटफॉर्म है, जो यहीं बना है, भारतीय बाजार के डेटा पर आधारित है और भारतीय ट्रेडर्स की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। हम इसे मुफ्त दे रहे हैं, क्योंकि भारत का हर ट्रेडर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विश्व-स्तरीय बाजार विश्लेषण और ट्रेडिंग टूल्स का हकदार है।”
ट्रेडिंगचार्ट्स एक इंडिकेटर मार्केटप्लेस भी पेश कर रहा है, जहां ट्रेडर्स मुफ्त इंडिकेटर्स का उपयोग कर सकते हैं और अनुभवी ट्रेडर्स के बनाए प्रीमियम इंडिकेटर्स को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। इंडिकेटर क्रिएटर्स इस मार्केटप्लेस के जरिए अपनी रणनीतियों और इंडिकेटर्स से कमाई कर सकते हैं, जिससे भारत में ही ट्रेडिंग क्रिएटर्स का एक समुदाय तैयार होगा।
मुख्य टेक्नोलॉजी स्टैक और इंफ्रास्ट्रक्चर अपने हाथ में रखने की रेज की सोच में ट्रेडिंगचार्ट्स सबसे नया कदम है। इससे पहले 2022 के अंत में धन ने अपना ट्रेडिंग इंजन डेक्स्ट लॉन्च किया था, जिससे यह अपने ऑर्डर और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम वाला भारत का एकमात्र स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बन गया।
धन ने अपनी ही तकनीक पर धनएचक्यू और धन क्लाउड नाम से अपने एपीआई और एल्गोट्रेडिंग प्लेटफॉर्म भी पेश किए थे, जिनसे आज 25,000 से ज्यादा एपीआई आधारित ट्रेडर्स जुड़े हैं और कई पार्टनर्स के साथ 200 से ज्यादा टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन हो चुके हैं। इसके बाद रेज ने अपना बैक-ऑफिस और डेटा प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म “जर्नल” तैयार किया। साथ ही उसने अपना स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (एसएलएम) “अर्थम” भी बनाया, जो धन और रेज के ज्यादातर एआई फीचर्स को चलाता है। इनमें फज भी शामिल है, जो खास तौर पर भारतीय कैपिटल मार्केट के लिए बनाया गया एआई को-पायलट है।
रेज फाइनेंशियल सर्विसेज के सह-संस्थापक और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर आलोक पांडे ने कहा, “नए सिरे से एक चार्टिंग प्लेटफॉर्म बनाना ट्रेडिंग तकनीक के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। इसमें बाजार का टिक-बाय-टिक डेटा लेना पड़ता है, उसे हर स्क्रीन पर बिना अटके दिखाना पड़ता है, तुरंत उसका विश्लेषण करना पड़ता है और साथ ही ट्रेडर्स को अपने हिसाब से ट्रेड लगाने या सेटअप चलाने की आजादी भी देनी पड़ती है। हमारी टीम ने ट्रेडिंगचार्ट्स का हर हिस्सा इन-हाउस बनाया है और इसे अपने ट्रेड एग्जीक्यूशन इंजन और अपने एआई सिस्टम से जोड़ा है। इसका मतलब है कि ट्रेडर्स जब बताते हैं कि किसी चीज की कमी है, तो हम उसे बना सकते हैं, और जब कोई चीज बेहतर हो सकती है, तो उसे सुधार सकते हैं। इसके लिए हमें किसी बाहरी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”
ट्रेडिंगचार्ट्स में मौजूद फज एआई की मदद से ट्रेडर्स साधारण शब्दों में एक ही प्रॉम्प्ट देकर कोई इंडिकेटर या रणनीति बना सकते हैं। फज एआई उसे तैयार करके सीधे चार्ट पर दिखा देता है। इसके लिए न कोडिंग की जरूरत है, न किसी और के बनाने का इंतजार करने की। जो ट्रेडर्स अपना लॉजिक लिखना चाहते हैं, वे चार्टस्क्रिप्ट एडिटर की मदद से अपने एंट्री और एग्जिट नियमों के साथ कस्टम इंडिकेटर्स और रणनीतियां कोड कर सकते हैं, स्क्रिप्ट को वेरिफाई कर सकते हैं और एक क्लिक में उसे चार्ट पर जोड़ सकते हैं। ट्रेडर्स मुफ्त में अनलिमिटेड इंडिकेटर्स और रणनीतियां बना सकते हैं, और अपने पहले से मौजूद कस्टम इंडिकेटर्स को भी इम्पोर्ट कर सकते हैं। ट्रेडिंगचार्ट्स पर पहले से ही 50,000 से ज्यादा कस्टम इंडिकेटर्स लाइव हैं।
ट्रेडिंगचार्ट्स को भारतीय ट्रेडर्स के बाजार पढ़ने के तरीके को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चार्ट पर खास मार्कर्स ट्रेडर के पुराने ट्रेड, खबरें और घटनाएं, कॉरपोरेट एक्शन, सर्किट लिमिट्स, ओपन-हाई-लो-क्लोज के निशान और सपोर्ट व रेजिस्टेंस लेवल दिखाते हैं। कॉरपोरेट एक्शन के हिसाब से चार्ट अपने आप एडजस्ट हो जाते हैं, और डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और तिमाही नतीजे मार्कर्स के रूप में दिखते हैं, जिनमें एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट और रकम की जानकारी होती है। चार्ट पर जुड़े सुपरस्कैन्स अपने आप चलते रहते हैं और शेयरों के रियल-टाइम सिग्नल देते हैं, जिनमें कीमत और वॉल्यूम के सिग्नल, कैंडलस्टिक सिग्नल और एफएंडओ सिग्नल शामिल हैं।
ट्रेडिंगचार्ट्स के साथ रेज भारत में बाजार से जुड़ी मुख्य तकनीक बनाने का काम आगे बढ़ा रहा है। इससे भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को विश्व-स्तरीय चार्टिंग अनुभव मिलता है, जो भारत में और भारत के लिए बना है।





