खबरमध्य प्रदेश

विदिशा: 151 मीटर लंबी चुनरी, दुग्धाभिषेक और स्वच्छता अभियान के साथ ‘वेत्रवती महोत्सव’ का भव्य समापन

विदिशा। मां वेत्रवती घाट सुधार सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘वेत्रवती महोत्सव’ का चतुर्थ और पंचम (अंतिम) दिवस भक्ति, सेवा और स्वच्छता के संगम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान चौथे दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जबकि पंचम दिवस अंतिम दिन पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः सूर्योदय के समय विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए।
​सूर्योदय के समय समिति के उपाध्यक्ष एवं मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी तथा संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू ने अपनी पूरी टीम के साथ मां वेत्रवती को 151 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई। इसके पश्चात मैया का दुग्धाभिषेक और भव्य महाआरती की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संयोजक प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष महेश साहू मिंटू, राजेंद्र कुमार राजपूत, बबीता सिंह राजपूत, रानी राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

​घाटों की स्वच्छता के लिए चलाया सफाई अभियान

महोत्सव के समापन दिवस की शाम को मां वेत्रवती घाट सुधार सेवा समिति विदिशा द्वारा नदी और घाटों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने नदी के भीतर से कचरा बाहर निकाला और घाटों पर बिखरी गंदगी को एकत्रित किया। एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया गया। इसी के साथ पांच दिनों तक चले ‘वेत्रवती महोत्सव’ का विधिवत समापन हुआ।

​सहयोगियों और मीडिया का जताया आभार

समापन अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू ने उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे पांचों दिन हर आयोजन में साथ रहे। उन्होंने संगीत कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभाई तथा मीडिया समन्वय कर कार्यक्रम का दूरदर्शन पर प्रसारण सुनिश्चित कराया, जिससे महोत्सव को विशेष पहचान मिली।
​अंत में गोवर्धन साहू ने प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनलों, दूरदर्शन, नगर पालिका, तैराकी दल समिति, घाट सुधार सेवा समिति के सदस्यों, सहयोगी संगठनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और तन-मन-धन से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button