खबरमध्य प्रदेश

जनता दल यूनाइटेड के नए प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बंका ने किया पदभार ग्रहण

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की उपस्थिति में संभाली जिम्मेदारी

जनता दल यूनाइटेड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बंका ने भोपाल में पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त अध्यक्ष बंका ने राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिम्मेदारी संभाली। जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बंका ने कहा कि उनकी पार्टी शीर्ष नेतृत्व नीतीश कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। अभी हमारा उद्देश्य पार्टी और संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर मजबूत करना है। जहां तक गठबंधन की बात है यह पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया नीतीश कुमार और शीर्ष नेतृत्व तय करेंगे। शनिवार को सुधीर बंका के पदभार ग्रहण करते समय काफी संख्या में नये कार्यकर्ताओं ने जदयू में सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button