खबरमध्य प्रदेश

बरेली में 13 दिसंबर को आयोजित होगी भव्य धर्म सभा, सनातन धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण पर होगा मंथन

वृंदावन, काशी सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से संत-महात्मा एवं विद्वान होंगे शामिल; ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल वालों की अध्यक्षता में होगा आयोजन।

बरेली (रायसेन)। हिंदू समाज के उत्थान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संस्कारों के संवर्धन एवं सनातन धर्म के वास्तविक ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 13 दिसंबर 2026, रविवार को मानस सत्संग भवन, बरेली, जिला रायसेन में एक भव्य धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।

धर्म सुधाकर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धर्म सभा की अध्यक्षता परम श्रद्धेय पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज (मांगरोल वाले) करेंगे। कार्यक्रम आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री जी के सानिध्य एवं आयोजन में संपन्न होगा।

धर्म सभा में वर्तमान समय में हिंदू समाज में धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे पारंपरिक संस्कारों, पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों, धार्मिक चेतना तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप, उसके आध्यात्मिक ज्ञान, दर्शन एवं जीवन मूल्यों को समझने और उन्हें अपने आचरण में उतारने के विषय पर संतों एवं विद्वानों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में वृंदावन, काशी एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से अनेक संत-महात्मा, धर्माचार्य, संस्कृत विद्वान एवं प्रबुद्धजन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उनके विचारों एवं मार्गदर्शन से धर्म सभा में उपस्थित जनसमुदाय को सनातन धर्म की महत्ता और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

आयोजक आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सनातन धर्म के वास्तविक ज्ञान से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके पीछे छिपे ज्ञान, दर्शन, संस्कार और जीवन मूल्यों को समझकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारा दायित्व है। धर्म सभा का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक चेतना और संस्कारों के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना है।

उन्होंने सकल हिंदू समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में धर्म सभा में सम्मिलित होकर सनातन धर्म के ज्ञान एवं विचारों को आत्मसात करें तथा समाज और आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम स्थल: मानस सत्संग भवन, बरेली, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश)
दिनांक: 13 दिसंबर 2026, रविवार
आयोजक: धर्म सुधाकर सेवा समिति
सानिध्य: आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button