त्रिदिवसीय, श्री काल भैरव जयंती महोत्सव। लालघाटी मिलिट्री स्टेशन रोड, नेवरी भोपाल में

त्रिदिवसीय, श्री काल भैरव जयंती का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है सोमवार दिनांक 30 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे से श्री काल भैरव जी की भव्य शाही सवारी,यात्रा नगर भ्रमण, डीजे ढोल धमाका डमरूदल, भूत प्रेत पिशाच दल, एवं सखियों के नृत्य के साथ बाजे गाजे के साथ होगी, श्री काल भैरव नगर भ्रमण शाही सवारी का होगा जगह-जगह भव्य स्वागत दिनांक 1 दिसंबर 2026 को महाभिषेक पूजन अर्चन चोला दिव्य श्रृंगार विजयमदेही हवन, दोपहर 2:00 बजे महा आरती एवं रात्रि मध्यान्ह समय 12:00 बजे भी महा आरती प्रतिवर्ष अनुसार की जाएगी एवं बुधवार दिनांक 2 दिसंबर 2026 को 38 वाँ वर्ष संत समागम के उपलक्ष्य, में धर्मध्वजा की स्थापना भजन पूजन विजयमदेही हवन, महा आरती प्रसाद वितरण एवं 56 प्रकार का भोग भगवान श्री काल भैरव जी को लगाया जाएगा 3 दिन तक चलने वाले श्री काल भैरव जयंती महोत्सव का आयोजन मठ के महंत श्री कैलाश दास पंडा बाबा एवं धर्माचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के मार्गदर्शन में,तथा,षट दर्शन साधु मंडल के अध्यक्ष श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन महंत श्री राधा मोहन दास जी महाराज की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा।
नगर भ्रमण की तैयारी के, लिए पुजारी दीपक तिवारी,भरत,बनानी,अनूप गर्ग जी एवं रेवाधार,ताडगे,जी,का,चयन किया गया है। श्री काल भैरव मठ में प्रतिवर्ष दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह 26 27 28 दिसंबर को संत समागम होता है जिसकी धर्माध्वजा की स्थापना वैदिक विधि विधान से
धर्माचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व,मे बुधवार 2 दिसंबर 2026 को की जाएगी।
भवदीय,
धर्माचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य
प्रवक्ता श्री काल भैरव मठ




