अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

51 कुंडीय राष्ट्र समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शंखनाद

शक्ति कलश पूजन के साथ महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ, शांतिकुंज के मध्य प्रदेश जोनल प्रभारी श्री जगदीश कुलमी जी ने दिया शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का मार्गदर्शन।
भोपाल। आगामी 7 से 10 जनवरी 2027 तक लहरपुर दशहरा मैदान, बागमुगालिया, भोपाल में आयोजित होने जा रहे 51 कुंडीय राष्ट्र समृद्धि गायत्री महायज्ञ का विधिवत शंखनाद रविवार, 29 नवम्बर 2026 को गायत्री शक्तिपीठ, एम.पी. नगर भोपाल में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पवित्र शक्ति कलश के पूजन के साथ किया गया।
इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से मध्य क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश जोनल प्रभारी आदरणीय श्री जगदीश कुर्मी जी का भोपाल आगमन हुआ। उनके सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में शक्ति कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क तथा युग निर्माण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर आदरणीय महाकाल बाबूजी, शांतिकुंज से पधारे श्री कुलमी जी, जिला संयोजक श्री रमेश नागर, सरिता सिंह जी सहित गायत्री परिवार के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय परिजन उपस्थित रहे।
शक्ति कलश पूजन के पश्चात 51 कुंडीय राष्ट्र समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का निर्धारण तथा व्यवस्थाओं का कार्य विभाजन किया गया। उपस्थित परिजनों ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों की स्थापना, संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण तथा जन-जन में युग चेतना के जागरण का व्यापक आध्यात्मिक अभियान है।
आइए, हम सभी इस पुनीत आयोजन से जुड़कर अपना समय, श्रम, सहयोग एवं सामर्थ्य राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में समर्पित करें।
एक आहुति राष्ट्र के नाम, एक संकल्प समाज के उत्थान के नाम।
॥ हम बदलेंगे, युग बदलेगा। हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा ॥
जय गायत्री। जय गुरुदेव।
#51कुंडीयगायत्रीमहायज्ञ #राष्ट्रसमृद्धि #शक्तिकलशपूजन #शांतिकुंजहरिद्वार #गायत्रीशक्तिपीठभोपाल #शताब्दीवर्ष #युगनिर्माणअभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button