भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराया


भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराकर ग्रुप स्टेज की लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 119 रनों पर ऑल-आउट हुई थी और पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके बाद पाकिस्तान अधिकतर समय तक मैच में बना हुआ था, लेकिन आखिरी के छह ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से मैच पलट दिया और आखिरी में 6 रन से टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम किया.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने मिलकर भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया. हालांकि, अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 11 ओवरों के बाद 89 रन के स्कोर पर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे. लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की. पाकिस्तान के लिए पहले मोहम्मद आमिर और उसके बाद हारिस रऊफ ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को समेटने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय टीम ने आखिरी के सात विकेट सिर्फ 30 रनों के अंदर गंवाए. भारत के लिए ऋषभ पंत सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए.
जसप्रीत बुमराह ने निकाला पाकिस्तान का दम, जबड़े से छीनी जीत
जसप्रीत बुमराह को क्यों मौजूदा समय का बेस्ट बॉलर कहा जाता है, ये उन्होंने रविवार को पाकिस्ता के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में एक बार फिर साबित किया था। जब लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से 120 रनों के टारगेट को हासिल कर लेगी तभी बुमराह ने पासा पलट दिया और नतीजा ये रहा कि भारत ने ये लो स्कोरिंग मैच छह रनों से अपने नाम कर लिया।पाकिस्तान अगर ये मैच जीता जाता तो ये उसकी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दूसरी जीत है, लेकिन बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 19 ओवरों में 119 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने पूरे ओवर खेलने के बाद भी हासिल नहीं कर सका और सात विकेट खोकर 113 रन ही बना सका।



