संतों एवं विद्वानों के द्वारा भगवती गंगा जी का पूजन किया गया


गंगा दशहरा पावन अवसर भगवती गंगा जी की गई पूजन श्री उदासीन आश्रम मंदिर मर घटिया महावीर शाहजहानाबाद भोपाल में संतों एवं विद्वानों के द्वारा भगवती गंगा जी का पूजन किया गया आरती पुष्पांजलि के साथ भगवती गंगा जी धरा धाम में आने”की कथा पर प्रकाश डाला गया ज्येप्ट शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को भगवती गंगा जी संसार के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरण, हुआ तभी से गंगा दशहरा का पुनीत पर्व प्रारंभ हुआ आज गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर इसी उपलक्ष्य में जन कल्याण तथा प्राणी मात्र के मंगल के लिए श्री उदासीन आश्रम में गंगा मैया की विधिवत पूजन की गई इस अवसर पर पंडित गंगा प्रसाद आचार्य पंडित विपिन शास्त्री पंडित पवन शास्त्री संत श्री देव दास उदासीन पंडित प्रेम नारायण शास्त्री पंडित आकाश शास्त्री सहित अनेक विद्वानों ने भगवती गंगा मैया के पूजन में भाग लिया हर हर गंगे हर गंगा भागीरथी की जय

