खबरमध्य प्रदेश

भोपाल में शब्बीर कुमार की संगीत भरी शाम का आयोजन 4 अक्टूबर को

एम-3 ग्रुप और एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल के द्वारा किया जा रहा आयोजन

सुदेश भोंसले नाइट की सफलता के बाद अब भोपाल में शब्बीर कुमार की संगीत भरी शाम का एम-3 ग्रुप और एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल के द्वारा आयोजन 4 अक्टूबर को रवींद्र भवन में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम3 ग्रुप भोपाल और एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति  डॉ. शंकर दयाल शर्मा  और पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कैलाश जोशी  की स्मृति में  4 अक्टूबर  (रविवार) को शाम 6.30 बजे हंस ध्वनि सभागृह, रविन्द्र भवन, भोपाल में सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन को समर्पित प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार के गीतों से सजी संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इण्डियन आईडल और सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा और वॉयस ऑफ किशोर अरविन्द दयाल शर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगे।  मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार विक्रमजीत सिंह (विक्की) अपने स्वर विंग्स बैंड के साथ लाइव संगीत देंगे।

एम3 ग्रुप भोपाल के अध्यक्ष  दिनेश गर्ग ने बताया कि यह प्रोग्राम अमिताभ बच्चन के प्रशंसको और संगीत प्रेमियों के लिए विशेष रहेगा।  इस वर्ष भी यह प्रोग्राम आने वाले 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  के जन्मदिन को समर्पित है। एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल के अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन ने बताया कि यह संगीत की शाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा  और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी  की स्मृति में की जा रही है।  आयुषी पचौरी और पुरवा राय एंकरिंग से समां बांधेंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button