खबरमध्य प्रदेश

पितृ शांति और पितृ मोक्ष को लेकर कथावाचक मनोज अवस्थी सुनाएंगे श्रीराम कथा

 रक्षा बिहार  मुबारकपुर की वायु प्राईड रेजिडेंसी में श्री राम कथा 2 अक्टूबर से

भोपाल। राजधानी स्थित वायु प्राईड रेजिडेंसी रक्षा बिहार मुबारकपुर में 2 अक्टूबर से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कथाकार मनोज अवस्थी 9 दिन तक चलने वाली श्री राम कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राम मनोहर सिंह सेंगर ने बताया कि सत्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार तथा पितृ शांति एवं पितृ मोक्ष की पावन कामना को लेकर मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा विहार कॉलोनी स्थित वायु प्राईड रेजिडेंसी में 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा का शुभारंभ विशाल एवं भव्य कलश यात्रा से होगा। यह कलश यात्रा मुबारकपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से 2 अक्टूबर को  दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर कथा स्थल वायु प्राईड रेजिडेंसी रक्षा विहार कॉलोनी पहुंचेगी ,इसी के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ होगा।  कलश यात्रा के पश्चात गणेश पूजन, मानस मंगलाचरण होगा। उसके बाद 3 अक्टूबर को शिव विवाह  एवं भगवान श्री हरि विष्णु द्वारा मनु सतरूपा को वरदान प्रदान किए जाने संबंधी कथा सुनाई जाएगी। 4 अक्टूबर को श्री राम जन्मोत्सव, 5 अक्टूबर को श्री राम विवाह एवं श्री राम भगवान के वन गमन की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को केवट प्रसंग, 7 अक्टूबर को भरत मिलन, 8 अक्टूबर को सीता हरण, 9 अक्टूबर को सुंदरकांड एवं लंका विजय के सत्संग प्रस्तुत होंगे।10 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक की कथा के साथ समापन होगा। इसी के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button