राजवीर अग्निहोत्री बने म.प्र.अजाक्स के प्रांतीय महासचिव


मुरैना, म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य द्वारा संगठनात्मक गतिविधियो को गति प्रदान करने तथा अधिकारी-कर्मचारियों की वर्षों से म.प्र.शासन के अधीन लंबित समस्याओं से निदान दिलाने के उद्देश्य से ऊर्जावान और संघर्षशील व्यक्तित्व से ओतप्रोत मुरैना अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजवीर अग्निहोत्री को मध्यप्रदेश अजाक्स का “प्रांतीय महासचिव” नियुक्त किया है।
श्री अग्निहोत्री की नियुक्ति से प्रदेश में हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है उनकी नियुक्ति पर अनेक प्रांतीय एवं ज़िला पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से अजाक्स संगठन के मुख्य समन्वयक श्री श्यामलाल डोहेरिया(इंदौर)
श्री रामकिशोर दाहिया(प्रांतीय उपाध्यक्ष,कटनी)श्री रामेश्वर पटेल(ग्वालियर),एड.अतर सिंह जाटव(ग्वालियर)श्री बसन्त खरे (गुना)
डॉ.अनिल अर्गल(दतिया),डॉ.पदम नारायण बौद्ध (निवाड़ी),श्री शिवराम सर्वर,(भोपाल) श्री दिनेश उमरैया(सागर),श्री हेमराज टैगौर(मुरैना) आर एल पिप्पल, बसंत मौर्य, सुनील राजौरीया ।



