खबरमध्य प्रदेश

सीवरेज परियोजना के तहत कार्यशाला आयोजित


  • भोपाल.नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा बडवानी में पर्यावरण, समुदाय, स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ इकाई के परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद गढवाल ने आधार वक्तव्य दिया ।मुख्य वक्ता के तौर पर जीटैक के
    चीफ रेजिडेंस इंजीनियर श्री रिचर्ड मान ने निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा आवश्यकताओं के विषय में जानकारी दी। वही श्री अनुज दीक्षित, सुश्री छाया खले, डॉ.सीमा श्रीवास्तव ने विषय विशेषज्ञ के तौर पर बिंदुवार प्रेजेंटेशन दिया। सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ. बनवारी लाल यादव ने परियोजनाओं में शिकायत निवारण के प्रबंधन और श्रम कानूनों पर जानकारी दी। उल्लेखनीय है की बडवानी में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से सीवरेज परियोजना का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button