मध्य प्रदेश

पुराने भोपाल में वैश्य महासम्मेलन को सशक्त बनाने अभियान चलेगा


भोपाल। वैश्य महासम्मेलन की पुराना भोपाल इकाई की बैठक आज इकाई के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष वरूण गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे, सभी वैश्य समाजों के चल समारोह का स्वागत किया जाएगा, जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने के लिए सभी सदस्यों के रक्त समूह की जानकारी एकत्र की जाएगी और सितम्बर माह में इंदौर में होने वाले अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का व्यापक प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है। बैठक में अशोक अम्बर, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, शैलेष गुप्ता, राजेश जैन एडवोकेट, सुमन गुप्ता, चानू अग्रवाल, अखिल रेजा, शैलू खंडेलवाल, नितिन सोनी, योगेश गुप्ता, नीलेश जैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button